11.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

यमुना नदी में मिला इंजीनियर बेटे का शव

यमुना नदी में मिला इंजीनियर बेटे का शव

# पिता बोले- शादी न होने से परेशान था बेटा

प्रयागराज।
तहलका 24×7
                सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव यमुना नदी में मिला। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक सितंबर को इंजीनियर घर से निकला था। जिसके बाद लापता हो गया। परिजनों के अनुसार शादी न होने से वह परेशान था। युवक की मौत की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना कीडगंज इलाके का रहने वाला विवेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह छात्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देता था।
इसके अलावा विजिट पर विदेश भी जाता था। वह एक सितंबर को अचानक घर से निकला, इसी दिन उसने एक बार पिता को फोन किया था। बिना कुछ कहे उसने फोन कट कर दिया। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस विवेक की खोजबीन कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव यमुना में पड़ा है।
पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।परिवार के लोगों ने शव की पहचान विवेक के रुप में की। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि विवेक ने आत्महत्या नहीं की है। पुलिस ने आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो विवेक अपने घर से रात में यमुना ब्रिज की ओर जाने वाली रोड पर जाते नजर आया।
विवेक की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। बहन की शादी हो चुकी है। घटना के दौरान पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। विवेक का फोन घर पर ही मिला है। वहीं पिता विजय कृष्ण का कहना है कि शादी न होने के कारण विवेक काफी समय से डिप्रेशन में था। परिवार के लोग उसे समझा रहे थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This