युवा डाक्टर व समाजसेवी की सड़क दुर्घटना में मौत बरनवाल समाज की अपूर्णीय क्षति- जिला महामंत्री
दोस्तपुर।
शीलेश बरनवाल
तहलका 24×7
श्री बरनवाल सेवा समिति दोस्तपुर ने सड़क हादसे में मृत बरनवाल परिवार के लिए शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला महामंत्री शशि बरनवाल की अध्यक्षता में सुनील बरनवाल के निवास पर स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष अश्वनी बरनवाल ने बताया कि सात फरवरी को सुबह करीब पांच बजे लम्भुआ निवासी जिलाध्यक्ष विभव बरनवाल के पिता सत्येंद्र बरनवाल,भाई डाक्टर अतुल बरनवाल, मां कृष्णावती व बहू नेहा बरनवाल के साथ प्रयागराज जा रहे थे। कुहासे के कारण दुर्गापुर बाजार में ट्रक की चपेट में आ जाने पर दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और भाई की असामयिक मौत हो गई।

















