36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सेमिनार संपन्न 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सेमिनार संपन्न 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                      जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद जौनपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने की।
मां सरस्वती की प्रतिमा माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाl सेमिनार में तिलकधारी महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार दुबे, श्री गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज बरदह आजमगढ़ के असिस्टेंट प्रोफेसर अवनीश विश्वकर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर संजय कुमार यादव मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई।
सेमिनार में प्रतिभागी के रूप में डीएलएड प्रशिक्षु, डायट प्रवक्ता, एआरपी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा की कमियों को दूर किया जायेगा। इसे लागू करके शिक्षा को सकारात्मक दिशा दी जाएगी। अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रवीन्द्र नाथ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का को-ऑर्डिनेशन मनोविज्ञान प्रवक्ता डॉ. सोनू भारती द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37132276
Total Visitors
530
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This