36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

रेलवे ट्रैक के मिली महिला की लाश

रेलवे ट्रैक के मिली महिला की लाश

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             वाराणसी-अयोध्या रेल खंड पर स्थित खेतासराय रेलवे स्टेशन के समीप तारगहना मोड़ के पास शुक्रवार को ट्रैक के बगल में महिला की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही।
स्टेशन के आउटर सिग्नल पर ट्रैक के बगल में महिला की लाश मिलने की सूचना पर मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन अधीक्षक को दिया। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला का दोनो पैर कटा हुआ था। मृतका की पहचान निर्मला देवी पत्नी फूलचंद यादव (40) निवासी ग्राम लारपुर बक्शू के रुप में हुई, जो 21 मार्च को सायं 4 बजे  घर से सरसों काटने के लिए निकली थी देर शाम घर नहीं लौटी। घर वालों ने खोजबीन किया कहीं पता न चलने पर स्थानीय थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ में देर रात 10:30 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। खेतासराय पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।
परिजनों के अनुसार मृतका गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। दो बेटी एक बेटा क्रमशः नीरज देवी (21) विपिन कुमार (19) निधि (17) है। पति फूलचंद रोजी रोटी के सिलसिले में पंजाब के लुधियाना में रहते हैं जो वर्तमान समय पर घर पर ही थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37132371
Total Visitors
524
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This