लखनऊ : मुंबई से आए जोड़े को पुलिस ने अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़ा
# लव जेहाद के नाम पर हुआ जमकर हंगामा
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
बाराबंकी से करीब सप्ताह भर पहले भागे अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती को पुलिस ने अमौसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लड़की के पिता ने घर चलने की बात कही तो वह अपने बाप से ही भिड़ गई। इस मामले को लेकर एयरपोर्ट पर काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। आखिर में बाराबंकी पुलिस दोनों को लेकर अपने साथ चली गई।

बताते हैं कि बाराबंकी जिले में जैदपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम लड़के और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली हिंदू लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब सप्ताह भर पहले दोनों अपने घरों से भाग गए। इस मामले में 6 दिन पहले लड़की के पिता ने जैदपुर थाने में लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की तो पता चला कि फहीम नामक युवक लड़की को लेकर मुंबई में अपनी रिश्तेदारी गया है और वहीं दोनों रह रहे हैं। यह जानकारी होने के बाद पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया। जिसके बाद दबाव पड़ने पर मंगलवार को फहीम मुंबई से अपने साथ लड़की को लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच पुलिस को उनके वापस लौटने की भनक लगी और जैदपुर पुलिस लड़की के परिवार वालों को लेकर राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंच गई। एयरपोर्ट पर लड़का लड़की को लेकर घर जाने के लिए कार में बैठ रहे थे। इसी बीच नजर पड़ने पर पुलिस और लड़की के परिजन उनके पास पहुंचे। जहां लड़की के पिता ने उसे गाड़ी से उतर कर अपने साथ घर चलने को कहा, लेकिन लड़की अपने परिवार वालों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। इसको लेकर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान लड़की का बाप अपनी बेटी को नाबालिक बता रहा था। जबकि वह खुद अपने को 19 वर्ष की बता रही थी। इस बीच घटना की सूचना सरोजनीनगर पुलिस को भी दी गई।


















