26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

लावारिस मिली बच्ची को मुंगरा पुलिस ने परिजनों से मिलाया

लावारिस मिली बच्ची को मुंगरा पुलिस ने परिजनों से मिलाया

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
                 थाना अंतर्गत कटरा चौराहे के समीप सोमवार की देर रात्रि लावारिस हालत में एक बच्ची रोती हुई मिली थी। जिसने पूछने पर अपना नाम ताप्ती सरोज उम्र करीब 5 वर्ष और माता का नाम अंजना पिता का नाम सुनील बताया। उसने बतायी कि वह अपने मम्मी पापा के साथ बारात में आयी थी।
मुंगरा बादशाहपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कस्बा में आयी सभी बरातों में पता किया तो पता चला कि पोस्ट आफिस के समीप में बारात में आयी थी। जिसके पिता शैलेन्द्र सरोज उर्फ सुनील पुत्र कमला प्रसाद निवासी ग्राम भरथरी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर व माता अंजना देवी पत्नी शैलेन्द्र सरोज उर्फ सुनील निवासी ग्राम भरथरी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को थाना बुलाकर उपरोक्त बच्ची से पहचान कराकर 3 घण्टे के अन्दर सकुशल सुपुर्द कर थाना हाजा से रुख्सत किया गया। बच्ची को सकुशल पाकर माता पिता के चेहरे खिल उठे तथा पुलिस को धन्यवाद दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37125104
Total Visitors
505
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This