35.1 C
Delhi
Friday, May 10, 2024

वाराणसी : रेल यात्रियों को कैंट जीआरपी ने दिया दीपावली का तोहफा

वाराणसी : रेल यात्रियों को कैंट जीआरपी ने दिया दीपावली का तोहफा

# 103 रेल यात्रियों के लौटाएं मोबाइल, चहक उठे रेल यात्रियों के चेहरे

वाराणसी।
तहलका 24×7
              ट्रेनों और स्टेशन पर चोरी और गुम हुए 103 मोबाइल सेट वाराणसी कैंट जीआरपी ने रेल यात्रियों को लौटाया। दीपावली पर अपने-अपने मोबाइल पाकर यात्रियों के चेहरे खिल गए। कैंट जीआरपी के अनुसार बरामद मोबाइल की कीमत 15 लाख रूपये हैं। इन मोबाइल को सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह और जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने शनिवार को लौटाया।
सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि सर्विलांस सेल के अथक प्रयास के चलते यात्रियों के मोबाइल बरामद किए गए। कोर्ट के आदेश पर इन मोबाइल को उनके मालिक तक पहुंचाया जा रहा है। कैंट जीआरपी थाने में 14 लोगों को मोबाइल सौंप दिया गया है। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि दो माह से लेकर छह माह के इन मामलों में मोबाइल की बरामदगी हुई। गुवाहाटी, असम, बिहार, कोलकाता, कर्नाटक, दिल्ली आदि शहरों से इन मोबाइल को बरामद किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37325365
Total Visitors
697
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत # भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर...

More Articles Like This