वित्तीय अनियमिता के आरोप में डीएम ने दो कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत आपराधिक षड्यंत्र करके वित्तीय अनियमिता करने वाले डूडा के दो कर्मचारियों सीएलटीसी यशवीर सिंह एवं कन्सलटेन्ट एमआईएस आमिर खान के विरूद्ध जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर अनिल कुमार वर्मा परियोजना अधिकारी डूडा जौनपुर ने लाइन बाजार थाने में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया है।उक्त कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज होने की खबर से डूडा के अन्य कर्मचारियों एवं जेई, सर्वेयरों में हड़कंप मचा हुआ है।


















