विदेश भेजने के नाम पर 6.62 लाख की ठगी
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
गजेंद्रपुर गांव निवासी युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने महिला सहित चार आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।गांव निवासी पवन सिंह ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसके पिता विजय प्रताप सिंह सूरत शहर में नौकरी करते हैं।

जहां उनकी मुलाकात सुजानगंज क्षेत्र के ऊचगांव निवासी उमाशंकर सिंह से हुई।पहली मुलाकात में ही दोनों घुल मिल गए।उमाशंकर ने अपने छोटे बेटे को नौकरी पर रखवाने की बात कही।उमाशंकर व उनके तीन अन्य साथियों ने उन्हें सिंगापुर की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।विश्वास में लेकर अलग-अलग तिथियों में उससे कुल 6,62,450 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद के रुप में लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।जिसे साथ लेकर जब अमन सिंह नौकरी जॉइन करने पहुंचा तो पता चला कि कंपनी का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे, बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। कुछ समय बाद जब आमना-सामना हुआ तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पैसा लौटाने से साफ इंकार कर दिया।मामले में पुलिस ने उमाशंकर सिंह हाल पता सूरत गुजरात,नीलम सिंह,चंद्रभान सिंह मुम्बई व अभय प्रताप सिंह पता अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


















