व्यापारी संघर्ष व मेहनत का प्रतीक: डॉ. अवधेश सिंह
# सिंधोरा की नवगठित व्यापार मंडल ने लिया शपथ
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
जिला उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सिंधोरा में गठित व्यापार मंडल इकाई का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात सायंकाल व्यापारी के जनसमस्या को लेकर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहाकि व्यापारी एक सजग और संघर्षशील समाज से जुड़ा हुआ होता है जो मेहनत के बूते पद और प्रतिष्ठा बनाता है।

लेकिन आज व्यापारियों के बीच मौजूद होना मेरे लिए गौरव की बात है। विधायक ने सिंधोरा बाजार में स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की। इस दौरान व्यापारियों ने जनसमस्याओं को लेकर पत्रक भी दिया। इसके पूर्व जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री नंदलाल जायसवाल ने अध्यक्ष पद के लिए धनंजय मोदनवाल व मंत्री के रुप में सुभाष चंद्र गुप्ता समेत 21 सदस्यीय मण्डल के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत पांडेय, संचालन गुलाम मोहम्मद व धन्यवाद धनंजय मोदनवाल ने दिया। इस दौरान व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार वाघवानी, ग्रापये के जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महेंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल, अनिल सेठ, रमेशचंद मोदनवाल, अब्दुल रशीद समेत क्षेत्र के विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

















