बुनकरी कला को संरक्षण देना जरुरी: रविंद्र

बुनकरी कला को संरक्षण देना जरुरी: रविंद्र

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
             बुनकरी और हथकरघा कला वर्तमान समय में कठिन दौर से गुजर रही है।इसका संरक्षण सरकार, संस्थाओं और समाज का नैतिक दायित्व है।इसके संरक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर पहल की जा रही है, जिसे और मजबूत करने की आवश्यकता है।यह बातें अंबुजा फाउंडेशन के असिस्टेंट मैनेजर रविंद्र द्विवेदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देईपुर में आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि बुनकरी हमारी समृद्ध पारंपरिक कला और संस्कृति का हिस्सा है।इसे जीवित रखने के साथ ही बुनकरों को बेहतर अवसर और सहयोग उपलब्ध कराना जरूरी है।कार्यक्रम में रवि दिशा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सदस्यों ने एफपीओ की ओर से बुनकरों के प्रोत्साहन और सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक सीएसआर के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों और सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान गोला,मुरली,मंगोलेपुर,हाजीपुर और देईपुर के बुनकर समूहों के सदस्यों ने बुनकरी से जुड़े अपने कार्यों, इससे होने वाले लाभ,समस्याओं और उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी साझा की।कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन के दीनानाथ सिंह,अंशु सिंह,सुनील कुमार और अमन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Previous articleचलती कार में लगी भीषण आग, टोलकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Next articleकम्पोजिट शराब की दुकान में सेंध, 52 हजार का माल पार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?