18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

व्यापार मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 29 रक्तवीरो ने किया रक्तदान

व्यापार मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 29 रक्तवीरो ने किया रक्तदान

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               फूलपुर स्थित अनमोल हास्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन बाल दिवस के अवसर पर व्यापार मंडल के तत्वाधान में हुआ। जिसमें 29 रक्तवीरो ने चढ़ बढ़ कर भाग लिया।सबसे आगे फूलपुर के प्रमुख व्यवसायी मनोज जायसवाल व उनके पुत्र रौशन जायसवाल रहे, जहां दोनों ने एक साथ रक्तदान करके सबको रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर का शुभारंभ इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह व डाक्टर रंगनाथ दूबे ने फीता काटकर किया। रक्तदान को प्रेरित करते हुए इंस्पेक्टर ने कहा कि एक यूनिट तीन ज़िंदगियों को बचा सकती है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। वहीं रक्तवीरो को व्यापार मंडल की तरफ से उपहार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सपालू, मुन्ना चौरसिया, भानू सेठ, रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, जेपी पटेल, राजकुमार गुप्ता राजू, भरत जायसवाल, जनार्दन चौरसिया, अविनाश जायसवाल, गोविंद पटेल, महेंद्र अग्रहरि, चन्द्रप्रकाश सेठ, सोनू गुप्ता, विक्की गोंड, रिषभ अग्रहरि, कमलेश गुप्ता आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This