सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के फूलपुर गांव में हाल ही में हुई हत्या की घटना के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।प्रतिनिधिमंडल ने मृतक ललई यादव के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।यह सहायता अखिलेश यादव के निर्देश पर दी गई।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया।

उनके साथ विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर पीड़ित पीडीए समाज का सदस्य है और पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेगी। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।कार्यक्रम की जानकारी जिला महासचिव आरिफ हबीब ने दी।


















