34.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

सुल्तानपुर : डांस का वीडियो बनाने से मना करने पर हुआ बवाल 

सुल्तानपुर : डांस का वीडियो बनाने से मना करने पर हुआ बवाल 

# दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल, बीच-बचाव में आईं मां संग दो बहनों को पीटा 

सुल्तानपुर।
उपेन्द्र सिंह
तहलका 24×7 
             थाना क्षेत्र अंतर्गत कूरेभार के धनजई गांव में शनिवार रात एक प्रीतिभोज कार्यक्रम में डांस का वीडियो बनाने से मना करने को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। एक पक्ष से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी संजीत कुमार शर्मा के बड़े पिता अयोध्या प्रसाद शर्मा का परिवार धनजई गांव में रहता है। अयोध्या प्रसाद के नाती की शादी के उपलक्ष्य में शनिवार को धनजई गांव स्थित आवास पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। रात में करीब आठ बजे के बाद कार्यक्रम स्थल पर उनके परिवार की युवतियां व महिलाएं डांस कर रही थीं। उसी समय धनजई गांव के ही कुछ लड़के वहां पहुंच गए। उन लोगों ने डांस कर रहीं महिलाओं व युवतियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। घरवालों ने उन युवकों को वीडियो बनाने से रोका तो वे आक्रामक हो गए।
आरोप है कि वीडियो बनाने से मना करने पर धनजई गांव निवासी अंकित, अंगद, अरुन, रमेश व धर्मेंद्र ने अयोध्या के घर के लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। उनमें से एक ने दहशत फैलाने के लिए अचानक असलहे से फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद उन लोगों ने अयोध्या प्रसाद के परिवार के लोगों पर धारदार हथियार से हमला भी कर दिया। हमले में संजीत व उसके भाई मंजीत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची संजीत की बहन गुड़िया, अंतिमा व मां अनीता शर्मा को भी विपक्षियों ने मारापीटा। पीड़ित परिवार ने एंबुलेंस व पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पीआरवी व एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी कूरेभार में भर्ती कराया। संजीत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इस संबंध में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37310647
Total Visitors
689
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This