36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

गोरखपुर : अगवा किशोर की अपहरण के बाद निर्मम हत्या

गोरखपुर : अगवा किशोर की अपहरण के बाद निर्मम हत्या

# श्मशान घाट के समीप झाड़ियों में सात दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश

गोरखपुर।
तहलका 24×7
             पिपराइच थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के राजू प्रसाद (17) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव बरवा बाबू गांव के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में फेंक दिया। सात दिन बाद रविवार को किशोर का सड़ा-गला शव मिला। इसके बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पिपराईच-हाटा मार्ग जाम कर दिया। सीओ के आश्वासन पर चार घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त किया। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक, राजू प्रसाद 18 नवंबर को गांव के एक युवक के साथ घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं आया तो उसकी मां ने पुलिस में अपहरण का केस दर्ज कराया था। रविवार को दोपहर में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। शव की शिनाख्त परिजनों ने कपड़ों से की। पुलिस को मौके से राजू की साइकिल और मोबाइल फोन मिला है। परिजनों ने शव मिलने के बाद पिपराइच थाने की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाटा- पिपराइच मार्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय यादवपुर के पास जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर आस-पास के कई थानों की पुलिस पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई।
इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस में नोक-झोंक भी हुई। जाम लगाने की सूचना पर नायब तहसीलदार अरविंद पांडेय, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा जोगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए अहिरौली बाजार, पिपराइच, कप्नागंज, बरवार, हाटा और गुलहरिया थाने की पुलिस बुलाई गई। सीओ और नायब तहसीलदार ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि किशोर के लापता होने के बाद केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। इसी बीच उसका शव कुशीनगर में मिला है। दर्ज केस में पोस्टमार्टम के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37131996
Total Visitors
563
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This