35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

सुल्तानपुर : 14 लाइसेंसी असलहे जब्त, 16 के होंगे लाइसेंस निरस्त

सुल्तानपुर : 14 लाइसेंसी असलहे जब्त, 16 के होंगे लाइसेंस निरस्त

# बिकरू कांड के बाद से लाइसेंस धारकों की हो रही है स्क्रैनिंग

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
              असलहे का लाइसेंस हासिल कर अपराध का रास्ता इख्तियार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा भारी पड़ रहा है। कानपुर के बिकरू कांड के बाद शासन के निर्देश पर अब तक आपराधिक प्रवृत्ति के 14 व्यक्तियों के असलहों को जब्त किया जा चुका है। साथ ही 16 लोगों के लाइसेंस को भी निरस्त करने की फाइल जिम्मेदारों को प्रेषित कर दी गई है।आ‌र्म्स एक्ट 1959 के तहत हर नागरिक को आत्मरक्षा के लिए हथियार के लिए लाइसेंस पाने का अधिकार है।

पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारी को आवेदनकर्ता द्वारा लाइसेंस पाने की वजहों का अध्ययन कर इसे जारी करने की शक्ति दी गई है। जिले में कुल 15371 लोगों को असलहों का लाइसेंस दिया गया है। बिकरू कांड के बाद लाइसेंस का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। पुलिस की तरफ से की गई जांच-पड़ताल में पाया गया कि जिले में 30 असलहे का लाइसेंस ऐसे लोगों के हाथ में है, जिनका उद्देश्य आत्मरक्षा नहीं बल्कि अपराध करना या फिर उसका दुरुपयोग करना है। पुलिस-प्रशासन को गुमराह का लाइसेंस हासिल करने वालों की भी पहचान की गई। पुलिस द्वारा एक जनवरी से अब तक दो महिला व 12 व्यक्तियों के असलहों को जब्त किया जा चुका है।

# 15 फीसद असलहे ही हो सके जमा

2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए लाइसेंस धारकों से शस्त्र जमा कराने की प्रक्रियाओं का पालन कराया जा रहा है। जिले के सभी थानों में अभी तक लगभग 15 फीसद यानि 2004 असलहे ही जमा कराए जा सके हैं।

 

पुलिस अधीक्षक डा. विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि लाइसेंस पाने का यह मतलब नहीं कि असलहों का दुरुपयोग किया जाए। दूसरों को धमकाने या फिर सार्वजनिक रूप से असलहों के प्रदर्शन की मनाही है, इसलिए जब्ती व निरस्तीरकण की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि शांति पूर्ण चुनाव के लिए थानों में सत्यापन कर असलहों को जमा कराया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37118641
Total Visitors
614
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This