26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

सुषमा स्वराज सम्मान से सम्मानित की गईं महिलाएं 

सुषमा स्वराज सम्मान से सम्मानित की गईं महिलाएं 

# भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             भाजपा महिला मोर्चा जौनपुर द्वारा सुषमा स्वराज सम्मान का कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रही। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जिलाध्यक्ष ने सयुक्त रूप से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिले भर में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में पहला नाम राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी और शिक्षिका के रूप में समाज में निरंतर काम करने वाली वंदना सरकार एवं शिक्षिका डॉ उषा सिंह और ममता सिंह को सम्मानित किया गया। सखी वेलफेयर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता जो समाज के विभिन्न वर्गों में बढ़ चढ़कर कार्य करने वाली है उनको सम्मानित किया गया और महिलाओं के उत्थान में सदा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली शिवानी यादव और साधना सिंह जो कि शिक्षिका है उनको भी सम्मानित किया गया। साधना खरवार जो कि मशरूम की खेती कर समाज में रोजगार का अवसर प्रदान करती हैं उनको सम्मानित किया गया। शिखा मौर्या ने लगभग 300 से ज्यादा समूह का संचालन कर चुकी है ऐसी सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि शशि मौर्या ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व. सुषमा स्वराज महिलाओं की प्रेरणास्रोत रही हैं उनमें सेवा भाव कूट-कूट कर भरा हुआ था उनके नाम से आज महिलाओं को अवॉर्ड दिया जा रहा है। भाजपा का मकसद बेटियों को देश के अग्रणी भूमिका में लाना है आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर राष्ट्रपति के पद पर भी एक महिला ही आसीन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया, जिससे समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। आज देश मे बेटियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस अभियान को सशक्त बनाने के लिए कन्या समृद्धि योजना चलाई गई है।
विशिष्ट अतिथि सुनीता सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रही स्व. सुषमा स्वराज महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं और इसी को देखते हुए महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनके नाम पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अवार्ड दिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र और समाज में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया ताकि उनको प्रेरणा के साथ ही प्रोत्साहन भी मिल सके भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए देश में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं खेल से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिल सके इसलिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नौकरियों में महिलाओं को 30% का आरक्षण हो या फिर महिला उत्थान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने हों, भाजपा सरकार लगातार यह काम करती आ रही है।
उक्त अवसर पर जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, ममता गिरी, जिला मंत्री अंशु कुशवाहा, चेतना श्रीवास्तव, करुणा मौर्या और मंडल के सभी पदाधिकारी बहनों की उपस्थिति रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37124143
Total Visitors
529
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This