स्कूलों से लेकर संस्थाओं और भाजपाजनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर जगह जगह विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।भानपुर में भाजपा नेता रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अनुपम सिंह, रत्नेश सिंह, विवेकानंद पांडेय, अशोक यादव, विनोद यादव, लाल बहादुर विवेक पाठक, धर्मेंद्र सिंह देव, विकास राय, विकास सिंह विक्की, राजेश राजभर समेत अनेक दर्जनों लोग रहे।

पिंडरा में भाजपा के प्रोटोकाल प्रभारी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। वहीं फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वावधान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना मदन मोहन मालवीय के जयंती के अवसर पर गुरुवार को असहाय व जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल वितरण व राजभर बस्ती में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सपालू रहे।

इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता राजू, सुनील पटेल गुड्डू एडवोकेट, अभिषेक अग्रहरि, भरत जायसवाल, ओमन मौर्य, रमेश विश्वकर्मा, सोनू गुप्ता,राहुल गुप्ता रहे।इसके अलावा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अजईपुर, थानारामपुर, जमापुर, फुलपुर, पिंडरा, धरसौना समेत अनेक कम्पोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।













