ओटीएस शिविर में जेई से अभद्रता, जान से मारने की धमकी
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के एक गांव में बिजली विभाग के जेई के साथ एक व्यक्ति ने लगे विद्युत शिविर में बदसलूकी करते हुए बंधक बना लिया, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।गुडबड़ी विद्युत उपकेंद्र द्वारा गुरुवार को गैरवाह गांव में एकमुश्त समाधान योजना का शिविर लगाया गया था।

शिविर में पहुंचे एक मनबढ़ व्यक्ति ने गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र पे तैनात अवर अभियंता शंकरजी पटेल के साथ अभद्रता की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वॉयरल हो रहा है।जेई शंकरजी पटेल ने सरपतहां थाने में तहरीर देकर बताया कि मै अपने स्टाफ के साथ उक्त गांव में लगे विद्युत शिविर में उपस्थित था और उपभोक्ताओं का ओटीएस पंजीकरण कर रहा था।

उसी समय एक व्यक्ति 5 अज्ञात लोगों के साथ आया और बिना अपनी समस्या को पूर्ण रूप से अवगत कराए मेरे साथ उलझने लगा।मेरे साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। सरकारी उपकरणों को क्षति पहुंचाई और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सरकार के मंशानुरूप चल रही विद्युत शिविर को बंद करवा दिया।

मुझे और मेरे विभाग के स्टाफ को बंधक बनाकर वहां पर भीड़ को उकसाते हुए भय का माहौल बना दिया। बाद में मैं किसी तरह से वहां से जान बचाकर निकल सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जेई संग हुए इस व्यवहार से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश दिखा।


















