हाईटेंशन तार की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

# दो माह पूर्व हुई थी शादी,परिवार में मचा कोहराम

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
             क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी एक श्रमिक की शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।उक्त गांव निवासी 22 वर्षीय प्रमोद बिन्द पुत्र संतू बिन्द मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
शुक्रवार सुबह वह दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश गांव में चन्देश गौतम के निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग का कार्य करने गया था।कार्य के दौरान वह छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया।साथ में काम कर रहे श्रमिकों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।आनन-फानन में उसे उपचार के लिए शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए।मृतक की शादी दो माह पूर्व हुई थी। उसकी असमय मौत से पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची दीदारगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Previous articleएकतरफा प्रेम में दूल्हे की हत्या की साजिश नाकाम, तमंचे संग युवक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?