17.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

132 केवीए की लाइन में ब्रेकडाउन, 9 घंटे गुल रही बिजली

132 केवीए की लाइन में ब्रेकडाउन, 9 घंटे गुल रही बिजली

बीबीगंज, जौनपुर। 
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                शाहगंज क्षेत्र के गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति सोमवार शाम चार बजे से रात एक बजे तक बाधित रही। 132 केवी उपकेंद्र की मेन लाइन में आई खराबी के कारण ग्रामीण इलाकों के पांच हजार से अधिक घरों में अंधेरा छा गया।यह समस्या 132 केवीए लाइन में आई खराबी के कारण हुई। जिससे क्षेत्र के गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
गुड़बड़ी बिजली घर से जुड़े बीबीगंज, अरसिया और कोपा फीडर के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता विशेष रुप से प्रभावित हुए। बिजली गुल होने के कारण शाम के समय अधिकतर घरों में खाना बनाने का काम प्रभावित हुआ। कई उपभोक्ताओं ने इनवर्टर का उपयोग किया, लेकिन बैटरी खत्म होने के बाद उन्हें मोमबत्ती और दीये का सहारा लेना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शाम से ही फॉल्ट का पता लगाना शुरु कर दिया था।
देर रात 12 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।इस संबंध में अधिशाषी अभियंता अमित कुमार धर्मा ने बताया कि 33/11 केवीए गुड़बड़ी उपकेंद्र की मेन लाइन में खराबी आई थी, जिसे देर रात तक ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This