20 केंद्रों पर 3 व 4 जून को होगी टीजीटी परीक्षा

20 केंद्रों पर 3 व 4 जून को होगी टीजीटी परीक्षा

# गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई,प्रशासन की सभी केंद्रों पर पैनी नजर 

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
             टीजीटी परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन.की अध्यक्षता में सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई।बैठक में परीक्षा कार्य में तैनात अधिकारियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों,उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 तथा आयोग द्वारा निर्धारित मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने बताया कि जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर 3 एवं 4 जून को दो पालियों में टीजीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।सभी मजिस्ट्रेटों को परीक्षा शुरु होने से एक घंटा पहले केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने व परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी निगरानी,विद्युत आपूर्ति, पेयजल,शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नकल,अनियमितता अथवा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।बैठक में अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
Previous articleप्रेमी की हत्या कर शव को जलाया, आरोपी दंपति गिरफ्तार
Next articleप्यार में बवाल: प्रेमिका की शादी की खबर सुन टावर पर चढ़ा युवक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?