30.1 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

200 से ज्यादा चोरियां करने वाला यूपी का करोड़पति चोर दिल्ली में गिरफ्तार

200 से ज्यादा चोरियां करने वाला यूपी का करोड़पति चोर दिल्ली में गिरफ्तार

# नेपाल में होटल, यूपी में गेस्ट हाउस, दो-दो पत्नी और काम चोरी करना 

# लखनऊ के नामी स्कूल में पढ़ते हैं करोड़पति चोर के बच्चे

लखनऊ/नई दिल्ली।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
            दिल्ली पुलिस ने करावलनगर से मनोज चौबे नाम के एक करोड़पति चोर को गिरफ्तार किया है। ये शख्स न सिर्फ एक होटल का मालिक है बल्कि चोरी के माल से बनाई गई संपत्ति से लाखों का किराया भी पाता है। मनोज यूपी से आकर दिल्ली में हाथ साफ करता था, यह अब तक 200 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
  मनोज की चोरियों की सूची देखकर दिल्ली पुलिस भी हैरान है, पुलिस के अनुसार आरोपी करीब 25 साल से परिवार से छिपाकर दोहरी जिंदगी जी रहा था और दो शादियां कर रखी थीं। मनोज की पहली पत्नी और बच्चे लखनऊ में रहते हैं, जबकि दूसरी पत्नी दिल्ली में है। मनोज अकेला ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार मनोज चौबे की उम्र 48 साल है, जिसका परिवार नेपाल से सटे यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में रहता था। बाद में परिवार नेपाल में बस गया, मनोज 1997 में दिल्ली आया और कीर्तिनगर थाने में कैंटीन चलाने लगा। उसने कैंटीन में चोरी की और पकड़े जाने पर जेल गया, जेल से छूटने के बाद वह घरों को निशाना बनाने लगा। बड़ी रकम हाथ लगने के बाद वह वापस गांव लौट जाता था।

# यूपी के अधिकारी की बेटी से की शादी

चोरी की रकम से मनोज ने नेपाल में होटल बनवाया। इस दौरान उसने यूपी के सिंचाई विभाग में कार्यरत एक अधिकारी की बेटी से पहली शादी की, उसने ससुराल में बताया था कि वह दिल्ली में पार्किंग का ठेका लेता है इसलिए उसे साल में छह से आठ माह दिल्ली में रहना पड़ता है। उसने सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे में पत्नी के नाम से गेस्ट हाउस भी बनवाया, इसी कस्बे में अपनी जमीन एक अस्पताल को लीज पर दी थी, जिसके एवज में उसे दो लाख रुपये प्रति माह किराया मिलता था। उसने परिवार के लिए लखनऊ में भी मकान बनवाया, उसके बच्चे लखनऊ के एक नामी सकूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने आरोपी के परिजनों की तलाश की और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया। शुरुआत में परिजनों को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म सबके सामने स्वीकार किया। मनोज उर्फ राजू पर अब तक 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं, पूछताछ में उसने करीब दो सौ वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि मनोज बेहद शातिर अपराधी है वह चोरी के सामान को तुरंत ठिकाने लगा देता।

# ऐसे पकड़ में आया करोड़पति चोर

दिल्ली पुलिस ने मनोज को 9 बार पकड़ा, लेकिन वो इतना शातिर था कि हर बार वो अपना नाम राजू बताता था। इस बार उसने मॉडल टाउन इलाके के एक घर में चोरी की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक संदिग्ध दिखा, जो चोरी करने के बाद घर में शीशा लगने से जख्मी हो गया था। वो काफी देर तक बेहोश रहा, फिर चोरी का सामान लेकर चला गया, वो स्कूटी से जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने जांच की तो पता चला की स्कूटी किसी विनोद थापा की है। नेपाली नागरिक विनोद से पूछताछ की गई तो पता चला कि मनोज ने विनोद की बहन सपना से शादी की हुई है। इसके बाद पुलिस ने करावल नगर से मनोज को गिरफ्तार किया तब जाकर पूरा मामला खुला।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37174187
Total Visitors
637
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This