2000 करोड़ रुपए की साइबर ठगी, बीकानेर में खुला बड़ा नेटवर्क, 14 खातों में पहुंचे 99 करोड़ 

2000 करोड़ रुपए की साइबर ठगी, बीकानेर में खुला बड़ा नेटवर्क, 14 खातों में पहुंचे 99 करोड़ 

बीकानेर।
तहलका 24×7
                देशभर को चौंका देने वाली 2000 करोड़ रुपए की साइबर ठगी में बीकानेर का नाम सामने आया है। यहां 99 करोड़ 65 लाख रुपए 14 विभिन्न बैंक खातों में जमा होने की पुष्टि हुई है। इन खातों को पुलिस खंगाल रही है। जांच में सामने आया है कि बीकानेर के खारड़ा गांव निवासी कृष्ण शर्मा ने करणी ट्रेडिंग कंपनी के जरिए यह रकम अलग-अलग खातों में डाली थी। इस लेन-देन में लूणकरनसर के आढ़ती घनश्याम सारस्वत की भूमिका प्रमुख मानी जा रही है, जो इस समय फरार है।
साइबर जालसाजों से संपर्क कर घनश्याम सारस्वत ने कमीशन के तौर पर भारी रकम का ट्रांजैक्शन किया। पुलिस को उसके खातों में बड़ी राशि के आने के सबूत मिले हैं। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसके परिचितों व रिश्तेदारों की मदद से लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। इससे पहले पुलिस ने करणी ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर कृष्ण शर्मा को गिरफ्तार किया था, जिसके माध्यम से यह अवैध ट्रांजैक्शन किया गया।
Previous articleबैंक के सामने ठेला लगने से जाम, उपभोक्ता परेशान
Next articleचंद्रशेखर हाउस अरेस्ट, समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?