27.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

5 हजार छात्रों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

5 हजार छात्रों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7                                                              जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर में चयन हेतु प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 19 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में जिले के कुल 7787 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 5087 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर में कक्षा छह में कुल 80 सीटों के लिए बच्चों का चयन होना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नियमों का पालन करते हुए बच्चों ने सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक दो घंटे परीक्षा दी। परीक्षा ओआरएम सीट पर ली गई। परीक्षा को सूचितापूर्ण आयोजित करने के लिए नवोदय विद्यालय की तरफ से केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक, ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षक एवं जिला स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त थे। जिला प्रशासन की तरफ से भी केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु पुलिस की तैनाती की गई थी।

वही रीजनिंग के प्रश्न गणित के प्रश्नों से ज्यादा कठिन होने के कारण छात्र उलझे रहे। छात्रा सृष्टि, आयशा व प्रिया ने परीक्षा देने के बाद बाहर निकली तो पेपर को सामान्य बताया लेकिन रीजनिंग के सवालों को बेहद कठिन बताया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This