50 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

50 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

# मुंबई से जौनपुर लाई जा रही थी 509 ग्राम एमडी ड्रग्स,एएनटीएफ और जलालपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
                एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और जलालपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 509 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी निवासी शिवकुमार यादव (29) और अशुतोष जायसवाल (31) के रुप में हुई।पुलिस ने उनके कब्जे से 509 ग्राम एमडी ड्रग्स,तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन,एक चार पहिया वाहन तथा 920 रुपये नकद बरामद किए हैं।एएनटीएफ के अनुसार दोनों आरोपी महाराष्ट्र के मुंबई से एमडी ड्रग्स लाकर जौनपुर में 10 से 20 ग्राम की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसकी बिक्री करते थे।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जौनपुर में एक ग्राहक को ड्रग्स की खेप पहुंचाने आए थे।
मुखबिर की सूचना पर एएनटीएफ और जलालपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र स्थित हौज टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में थाना जलालपुर में एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और ड्रग्स सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है।
Previous articleएसटीएफ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की छैमार ढेर
Next articleदहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोप, चार माह पहले हुई थी शादी, पति गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?