24.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया BSA कार्यालय का लिपिक, स्कूल की मान्यता के लिए मांगे थे रुपये

50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया BSA कार्यालय का लिपिक, स्कूल की मान्यता के लिए मांगे थे रुपये

आगरा।  
तहलका 24×7 
              भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता (एंटी करप्शन टीन) ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लिपिक ने बरौली अहीर के विद्यालय की मान्यता के लिए प्रबंधक से एक लाख रुपये की मांग की थी। कई माह से प्रबंधक को कार्यालय के चक्कर लगवा रहा था। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी हर्ष शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि ताज नगरी फेस टू निवासी अरविंद कुमार सिंह का बरौली अहीर स्थित केडी पब्लिक स्कूल है।
प्रबंधक ने पांच दिन पहले कार्यालय में लिपिक हर्ष शुक्ला के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। लिपिक हर्ष शुक्ला ने पहले स्कूल की मान्यता के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी, बाद में सौदा 50 हजार रुपये में तय हो गया। टीम ने प्रबंधक की शिकायत पर बीएसए कार्यालय में तैनात नेहरु नगर निवासी लिपिक हर्ष शुक्ला को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया गया। लिपिक हर्ष शुक्ला ने प्रबंधक को बीएसए कार्यालय में मुलाकात के लिए बुलाया। लिपिक हर्ष ने पहले पंचकुइयां चौराहा, फिर दूसरी जगह आने के लिए कहा। इसके बाद अंत में सेंट जोंस चौराहा पर पहुंचने के लिए कहा।
चौराहे पर टीम तैनात की गई, यहां लिपिक हर्ष शुक्ला अपनी कार से पहुंचा।उसने प्रबंधक से रकम ली तो उसे रकम बैग में रखते ही एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया। बैग में 50 हजार की रकम मिली है। एंटी करप्शन टीम अपने साथ ही आरोपी लिपिक हर्ष शुक्ला को एत्मादउद्दौला थाना लेकर पहुंची। बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। वहीं लिपिक की पत्नी कृतिका ने पति को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। उसने स्कूल प्रबंधक पर साजिश रचने की बात कही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This