50 हजार का इनामी हत्यारोपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

50 हजार का इनामी हत्यारोपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शुभम यादव को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।आरोपी को थाना सिकरारा क्षेत्र के मछलीशहर-जौनपुर हाईवे स्थित मलसिल मोड़ तिराहे से गिरफ्तार किया गया।एसटीएफ की प्रयागराज इकाई को फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम लगातार सूचना संकलन कर रही थी।सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया।वह थाना सिकरारा में दर्ज हत्या के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस ने दावा किया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि,उसने मृतक रमाकांत यादव से उधार लिया था।
पैसा वापस न कर पाने पर दबाव बढ़ने लगा।इसके बाद अपने साथी अशोक यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।आरोपी ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को रमाकांत को प्रयागराज से कार में बैठाकर जौनपुर लाया गया,जहां सामधगंज बाजार के पास लोहे की रॉड से उसकी हत्या कर दी गई और शव झाड़ियों में फेंक दिया गया।
घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने सह-अभियुक्त अशोक यादव को 26 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया था,जबकि शुभम लगातार नोएडा,वाराणसी,प्रयागराज और जौनपुर में ठिकाने बदलकर छिपता रहा।
Previous articleयूपी में झूठे मुकदमों पर सख्ती: फर्जी एफआईआर कराने वालों पर होगा केस
Next articleलाई-कुरकुरे की फैक्ट्री में आग, 1.10 करोड़ का नुकसान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?