50 हजार कर्ज का ब्याज 10 लाख, परेशान आदमी ने खत्म कर ली जिंदगी
नई दिल्ली।
तहलका 24×7
दिल्ली के गांधीनगर में एक कारोबारी ने कर्ज से तंग आकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। जान देने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति का जिक्र किया है। कारोबारी ने अपनी मौत के लिए एक फाइनेंसर को जिम्मेदार करार दिया। पुलिस आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि मृतक की पहचान कैलाश नगर (42) के तौर पर हुई है।

शख्स के जान दिए जाने की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पूछताछ में पता चला कि मृतक को पत्नी ने एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच में मृतक के मोबाइल से एक वीडियो बरामद हुआ, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह बताई है।

उसने बताया है कि वह मोबाइल का कारोबार करता है। उसने एक फाइनेंसर से कुछ पैसे उधार लिए थे लेकिन लगातार ब्याज चुकाने के बावजूद ब्याज चुकता नहीं हो रहा था। फाइनेंसर से कई बार आग्रह करने पर की ब्याज छोड़कर मूल ले ले, लेकिन वह नहीं माना, बार-बार वह धमकी देता कि पैसे नहीं दिया तो घर आकर अपमानित करुंगा।मृतक के फोन में जो वीडियो मिला है, उसमें खुद को प्रताड़ित करने का जिक्र किया है। उन्होंने कहा ‘इज्जत जाने के डर से फाइनेंसर को हमेशा पैसा देता रहा।

50 हजार ली गई रकम का अब तक 10 लाख ब्याज चुकाया है। हर महीने 25 हजार देता हूं, फिर भी उसका ब्याज खत्म नहीं हुआ। फाइनेंसर से कई बार आग्रह करने पर की ब्याज छोड़कर मूल ले ले, लेकिन वह नहीं माना, बार-बार वह धमकी देता है कि पैसे नहीं दिया तो घर जाकर शोर मचाऊंगा। उसे पैसे देने के लिए वह जहां से भी पैसा ले सकता था लिया, लेकिन अब पैसे नहीं है, इसलिए अपना जीवन खत्म करना चाहता हूं। मेरी मौत के लिए फाइनेंसर जिम्मेदार है।कारोबारी ने अपनी पत्नी को बच्चों का ख्याल रखने के लिए भी कहा। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।















