8 जुलाई से बदलेगा स्कूलों का समय, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

8 जुलाई से बदलेगा स्कूलों का समय,सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

# बीएसए का आदेश जारी, जर्जर भवनों में बच्चों को न बैठाने के सख्त निर्देश

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              मौसम सामान्य होने के बाद जिला प्रशासन ने जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है।डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि नई व्यवस्था 8 जुलाई 2026 से लागू होगी।आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, सीबीएसई,आईसीएसई,सहायता प्राप्त,मान्यता प्राप्त, मदरसा एवं अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक संचालित होंगे।
परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना एवं योगाभ्यास सुबह 8:00 बजे से 8:15 बजे तक तथा मध्यावकाश सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षक शिक्षण कार्य प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व विद्यालय में उपस्थित होंगे तथा शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद कम से कम 30 मिनट तक विद्यालय में रुककर आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का संपादन करेंगे।
इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी विद्यालय का भवन जर्जर अथवा असुरक्षित स्थिति में है तो उसमें किसी भी परिस्थिति में बच्चों को न बैठाया जाए।विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे भवनों का उपयोग तत्काल बंद कर सुरक्षित स्थान पर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Previous article786 नंबर के नोट की ऊंची कीमत का झांसा देकर मजदूर से 10 हजार की साइबर ठगी
Next articleभाजपा नेता उमेश सिंह के बड़े भाई का निधन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?