NEET PG में सफलता: सुरेश बनेंगे पल्मोनरी विशेषज्ञ

NEET PG में सफलता: सुरेश बनेंगे पल्मोनरी विशेषज्ञ

खेतासराय, जौनपुर।  
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               जनपद के जर्रो गांव निवासी होनहार युवा डॉ. सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG) में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी द्वारा जारी फाइनल अलॉटमेंट लेटर के अनुसार उन्हें मुंबई स्थित सेठ गोवर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज एवं केईएम हॉस्पिटल में एमडी (पल्मोनरी मेडिसिन) पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है।
इस उपलब्धि के साथ वे फेफड़ों एवं श्वसन रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक बनने की दिशा में अग्रसर हो गए हैं।
डॉ. सुरेश कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जौनपुर के गुलालपुर स्थित बृजेश इंटर कॉलेज से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर तक पूरी की। छात्र जीवन से ही वे मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी रहे हैं।
कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक में सफलता अर्जित की।उनके पिता बदई राम गांव में कृषि एवं मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने पुत्र की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। माता-पिता के त्याग, मार्गदर्शन एवं परिवार के सहयोग ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ. सुरेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि वे भविष्य में जौनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, ताकि ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों को महानगरों की ओर न जाना पड़े और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा अपने ही जिले में उपलब्ध हो सके। उनकी इस उपलब्धि से गांव एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
Previous articleखनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत
Next articleपत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर आरोपी पति फरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?