अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक ने साधकों संग किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक ने साधकों संग किया योगाभ्यास

वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व पिंडरा विधायक डॉ.अवधेश सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने योग साधकों के साथ विभिन्न योगासन कर लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।योगाचार्य देव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित योग सत्र की शुरुआत शांति मंत्र और प्रार्थना के साथ हुई।
इसके बाद प्रतिभागियों को वॉर्म-अप अभ्यास कराया गया तथा सूर्य नमस्कार,पद्मासन,वृक्षासन और वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।साथ ही कपालभाति एवं विभिन्न प्राणायामों के माध्यम से स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरुक किया गया।इस अवसर पर विधायक डॉ.अवधेश सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।योग न केवल शरीर को स्वस्थ और निरोग रखता है,बल्कि मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।
उन्होंने लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा,बीडीओ बड़ागांव प्रतिभा मिश्रा, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह,डॉ. जे.पी. दुबे,मंडल अध्यक्ष अशोक गौतम, सुनील दत्त वर्मा,आशीष प्रकाश सिंह,बसंत उपाध्याय, अवधेश सिंह ‘गुल्लू’,अजय पटेल,झगड़ू मिश्रा,रमेश जायसवाल,अतुल रावत,संतोष सिंह,रामू गुप्ता,संदीप सिंह,अवधेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य, भाजपा कार्यकर्ता एवं योग साधक उपस्थित रहे।
Previous articleदहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाने का प्रयास, पति समेत छह पर मुकदमा
Next articleगेल यार्ड अग्निकांड: 10 करोड़ से अधिक नुकसान की आशंका, दूसरे दिन भी दहशत में रहे उद्यमी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?