अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गोमती नदी में डूबा, वाराणसी रेफर

अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गोमती नदी में डूबा, वाराणसी रेफर

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               रामघाट स्थित गोमती नदी तट पर रविवार शाम एक युवक नदी में डूब गया,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार राहुल (25) निवासी कलंदरपुर, थाना गंभीरपुर,जनपद आजमगढ़ अपने एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने रामघाट आया था।दाह-संस्कार के बाद वह हाथ-पैर धोने के लिए नदी किनारे गया,तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
युवक को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
Previous article80 हजार वेतन वाले इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 2 करोड़ नकद बरामद
Next articleपूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन पर, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त किया शोक 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?