अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने लूटी महफिल
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था संस्कार भारती के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने ओज,हास्य एवं श्रृंगार रस से सराबोर रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

ध्येय गीत की प्रस्तुति भुवनेश्वर मोदनवाल एवं शंखनाद आनंद प्रेमी ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह बंटी रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में गीता प्रदीप जायसवाल,काशी प्रांत के महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव, श्री विश्वनाथ इंस्टीट्यूशन के शशांक सिंह,अरविंद अग्रहरी,दिनेश मोदनवाल तथा संघ से दिलीप व हनुमान प्रसाद उपस्थित रहे।कवि सम्मेलन में साहित्य,संस्कृति एवं भारतीय सभ्यता के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया।

कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया।प्रतापगढ़,प्रयागराज,जौनपुर,भदोही और शाहगंज से आए कवियों एवं कवियित्रियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वीरेंद्र यादव ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष रचित चौरसिया,प्रवीण बरनवाल,सतीश यादव बड़ेलाल,आनंद मोदनवाल,राजकुमार कसेरा,मुकेश जायसवाल,सुनील सुद्दू,सिम्पू,सुशील सेठ,अजेंद्र,श्रावण,संदीप,कालीचरण, सर्वेश चौरसिया,दिवाकर मिश्रा,दीपक सिंह,हर्ष अग्रहरी, नीतू मिश्रा,नीलम अग्रहरी,कुसुम,पूनम,सीमा जायसवाल,अल्का गुप्ता एवं अर्चना सहित अनेक साहित्य प्रेमियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

















