अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर जौनपुर में गरमाई सियासत, सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर जौनपुर में गरमाई सियासत,सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

# विधायक लकी यादव के नेतृत्व में आंबेडकर तिराहे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
             दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद जौनपुर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहर के डॉ.भीमराव आंबेडकर तिराहे पर एकत्र हुए और विरोध-प्रदर्शन किया।
सपा विधायक लकी यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।उन्होंने अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया।
सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है,जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।नेताओं ने मांग की कि विपक्षी दलों के प्रति दमनात्मक रवैया तत्काल बंद किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान डॉ.भीमराव आंबेडकर तिराहे पर कुछ समय के लिए राजनीतिक हलचल बनी रही।एहतियात के तौर पर पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी।हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश जारी रही तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और तेज करेगी।
Previous articleजंतर-मंतर से देशभर तक उबाल: छात्र आंदोलन ने पकड़ी राष्ट्रीय रफ्तार, विपक्ष खुलकर मैदान में
Next articleबुलडोजर कार्रवाई कानून नहीं, प्रतिशोध का हथियार बन गई: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?