अगला इस्तीफा नीतीश कुमार का… 

अगला इस्तीफा नीतीश कुमार का… 

# आरजेडी के मुताबिक जगदीप धनखड़ के स्तीफा के पीछे भाजपा का गेम प्लान

पटना। 
तहलका 24×7
               जगदीप धनखड़ के उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफे की चर्चा पूरे देश में हो रही है। ताजा खबर चुनावी राज्य बिहार से है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने दावा किया है कि धनखड़ का इस्तीफा भाजपा की साजिश का हिस्सा है। आरजेडी विधायक मुकेश रोशन के मुताबिक अगला इस्तीफा मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार का होगा। भाजपा उन्हें उप राष्ट्रपति बनाकर दिल्ली भेजेगी। इसके बाद जदयू का भाजपा में विलय होगा और भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
बकौल मुकेश रोशन भाजपा को यह आभास हो गया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में नीतीश के नाम पर वोट नहीं मिलेंगे। यही कारण है कि नीतीश को रास्ते से हटाने के लिए यह प्लान रचा गया है। लालू की पार्टी का यह भी मानना है कि जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया नहीं है, बल्कि जबरदस्ती लिया गया है। बिहार चुनाव को लेकर जारी विभिन्न सर्वे में यह साफ हो गया है कि लोग नीतीश कुमार को पसंद नहीं कर रहे हैं और यही कारण है कि भाजपा उनसे पल्ला झाड़ना चाह रही है।
आरजेडी के दावे पर जदयू ने तत्काल जवाब दिया। बिहार सरकार में जदयू कोटे से मंत्री मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति नहीं बनेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनके नेतृत्व में ही एनडीए चुनाव लड़ेगा।
Previous articleपुलिसिया जुल्म: मामूली विवाद मे घर से खींच लाए, बरसाई लाठियां, सांस टूटने भेजा अस्पताल 
Next articleनगर पंचायत के वार्डों में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?