अदानी एसीसी सीमेंट की बैठक में राजगीरों को दी गई तकनीकी जानकारी

अदानी एसीसी सीमेंट की बैठक में राजगीरों को दी गई तकनीकी जानकारी

# टिफिन पाकर दर्जनों राजगीर मजदूरों के खिले चेहरे

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
             क्षेत्र के गोरारी स्थित आनंद बिल्डिंग मैटेरियल पर बुधवार को अदानी एसीसी सीमेंट की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में दर्जनों राजगीरों निर्माण कार्य से जुड़े कारीगरों और स्थानीय लोगों ने शिरकत की।बैठक का मकसद राजगीरों को आधुनिक निर्माण तकनीकों,सीमेंट की गुणवत्ता और बेहतर इस्तेमाल के तरीकों से रूबरू कराना था।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला तकनीकी अधिकारी अमितेश केसरवानी और चन्द्रशेखर बिन्द मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने राजगीरों को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत और टिकाऊ निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। उन्होंने अदानी एसीसी सीमेंट की विशेषताओं,मजबूती, टिकाऊपन और सही अनुपात में उपयोग को लेकर तफ्सील से जानकारी दी।
बैठक के दौरान प्रोपराइटर श्रेयांश बरनवाल ने भी अपने विचार पेश करते हुए कहा कि तकनीकी जानकारी के जरिए राजगीरों की कार्यक्षमता में इजाफा होता है। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहतर होती है।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कारीगरों के लिए बेहद मुफीद साबित होते हैं।बैठक के अंत में दर्जनों राजगीरों को टिफिन भेंट किया गया।
उपहार पाकर उनके चेहरों पर खुशी और मुस्कुराहट साफ नजर आई।राजगीरों ने एसीसी सीमेंट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की जानकारी और सम्मान से उनका हौसला बढ़ता है।इस मौके पर रामजीत गब्बर,धर्मेंद्र राजभर,बिकेश पण्डित, जयमंगल महतो,राजेन्द्र मौर्या,श्रीपत तथा प्रवेश कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन आनंद बरनवाल ने किया।
Previous articleदिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?