अम्बेडकर नगर : अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर : अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

# पुलिस की निष्क्रियता से आहत पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या

मालीपुर।
रवि धौरवी
तहलका 24×7
                 किशोरी के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है। इन्हीं दोनों पर किशोरी के अपहरण तथा उसे दो दिन तक अपने कब्जे में रखने का आरोप है। पुलिस ने इस बीच उस होटल के सीसीटीवी फुटेज व अन्य रिकार्ड भी अपने कब्जे में ले लिए हैं जहां किशोरी को रोका गया था।
मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण 16 सितंबर को उस समय हो गया था जब वह पढ़ने के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने उसी दिन अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। 18 सितंबर की सुबह किशोरी के स्वयं वापस लौट आने के बाद उसने दो अज्ञात लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। कोर्ट में दिए बयान में उसने सामूहिक दुष्कर्म की भी बात की थी।
पुलिस ने इसके बाद दो अज्ञात पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी थी। किशोरी के पिता ने प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि उसकी पुत्री के अपहरण में सगे भाई की पत्नी मीरा तथा कटघरमूसा निवासी अरशद का हाथ है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। इसी बीच आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए किशोरी ने बुधवार सुबह घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद आनन-फानन पुलिस ने केस में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा बढ़ाते हुए अरशद व मीरा को गिरफ्तार कर लिया।
इस बीच पुलिस ने उन दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी तरह की कोशिशें तेज कर दीं जिन पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप था। कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक व अन्य प्रकार की विधियों का प्रयोग करते हुए पुलिस उन आरोपियों तक पहुंच भी गई। शुक्रवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के मुरवाह निवासी अंकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार किशोरी को अपने साथ लेकर यही युवक निकला था।
सके साथ ही लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी कृष्णकुमार यादव की भी गिरफ्तारी कर ली गई। कृष्णकुमार पर किशोरी को साथ लेकर लखनऊ के एक होटल में रुकने का प्रमाण पाया गया है। पुलिस के अनुसार अंकेश, अरशद व कृष्णकुमार की आपस में बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कई अन्य तथ्यों पर जांच चल रही है। फिलहाल चार आरोपी अब तक गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
Previous articleजौनपुर : यातायात नियमों का करें पालन, अनमोल है आपका जीवन- दिनेश टण्डन
Next articleसुल्तानपुर : ई-रिक्शा खंदक में पलटा, छह महिलाओं समेत सात घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?