अम्बेडकर नगर : छह गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप चालक फरार

अम्बेडकर नगर : छह गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप चालक फरार

जलालपुर।
रवि धौरवी
तहलका 24×7
                पुलिस टीम ने जांच के दौरान गो तस्करी से जुड़े दो तस्करों को पिकअप वाहन समेत धर दबोचा। पिकअप का चालक मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। तलाशी के दौरान पकड़े गए दोनों गो तस्करों के पास से दो तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए। पिकअप में छह संरक्षित पशु लदे मिले, जिन्हें आरोपी काटने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
जलालपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक वेद प्रकाश यादव सोमवार देर शाम जलालपुर कस्बे में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच अकबरपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप आता दिखा। रोकने की कोशिश करने पर चालक ने पिकअप को नगपुर की तरफ मोड़ कर भागने का प्रयास किया।
नसोपुर पुल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को रोक कर उसमें सवार दो पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छह संरक्षित पशु मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिम्मी उर्फ मोहम्मद अहमद खान निवासी जरही थाना महाराजगंज अयोध्या व मोबीन निवासी कौरा गहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के बतौर हुई है।
Previous articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगाया ऑनेस्टी शॉप
Next articleविवेचना में खेल : प्रयागराज पुलिस का गजब कारनामा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?