अराजकतत्वों ने लगाई आग, तीन गुमटियां राख

अराजकतत्वों ने लगाई आग,तीन गुमटियां राख

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
            प्रयागराज-शाहगंज राजमार्ग स्थित तिलवारी गांव में बीती देर रात अराजकतत्वों ने तीन गुमटियों में आग लग दिया।बचाव के लिए ग्रामीणों के पहुंचने तक गुमटी और उसपर रखा छप्पर समेत लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।पीड़ितों ने संयुक्त रुप से अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
तिलवारी गांव निवासी राजनाथ निषाद वर्षों से गुमटी में किराने की दुकान चलाते हैं। इसी के बगल देवी प्रसाद शर्मा का सैलून है। तीसरी गुमटी में राम अचल निषाद सब्जी की दुकान चलाते हैं। गुमटियों के ऊपर रखा छप्पर एक दूसरे से जुड़ा हुआ था।
ग्रामीणों का कहना है कि देर रात गुमटियों से उठ रही आग की लपटों को देख अनुमान लगाया जा रहा कि होलिका दहन किया जा रहा है।बाद में लोगों का शोर सुनकर मौके पर पहुंचने तक आग तीनों दुकानों को पूरी तरह से अपनी आगोश में ले चुकी थी। अगलगी में दो लाख से अधिक की क्षति बताई जा रही है।
Previous articleरिश्तेदारी में आये कार सवारों पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला,दो घायल
Next articleपेड़ से टकराकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?