अवैध पैथोलॉजी संचालक समेत दो पर केस दर्ज
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
कस्बे के घासमंडी रोड स्थित राहत डायग्नोस्टिक सेंटर और उससे जुड़ी दवा की दुकान पर बिना पंजीकरण के अवैध रुप से संचालन करने के मामले में पुलिस ने सेंटर संचालक मो.रेहान और वहां एलटी का काम करने वाले मो. साकिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शरु की।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह सेंटर बिना किसी वैध कागजात के चलता पाया गया था, जिसके चलते 13 मई को इसे सील कर दिया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आवश्यक विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
















