असामाजिक तत्वों ने तालाब में डाला जहर, लाखों रुपए की मछलियां मरीं

असामाजिक तत्वों ने तालाब में डाला जहर, लाखों रुपए की मछलियां मरीं

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के सबरहद मोलनापुर गांव स्थित तालाब में बीती रात असामाजिक तत्वों ने जहरीला केमिकल डाल दिया, जिससे लाखों रुपए की मछलियां मर गईं। घटना 10 बीघा इलाके में स्थित तालाब में हुई, जो मछली पालक महफूज आलम की आजीविका का प्रमुख साधन था।बताते हैं कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले 21 अप्रैल को भी असामाजिक तत्वों ने इसी तालाब में जहरीला केमिकल डाला था।
तब मछली पालक महफूज आलम ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हालांकि 15 दिन बाद भी कोई ठोस कार्यवाही न होने से अज्ञात बदमाशों के हौसले बुलंद रहे। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए स्थानीय लोग दबी आवाज में पूछ रहे हैं कि आखिरकार 15 दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले का खुलासा क्यों नहीं हो सका। पीड़ित ने इस में पुलिस अधीक्षक से लेकर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी तक से न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
मछलियों की मौत से न केवल मछली पालक को आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि यह घटना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गई है। क्षेत्र में बढ़ते असामाजिक तत्वों के हौसले और पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में आक्रोश है।
Previous articleनही लगा मेला फिर भी पहुंचे गाज़ी मियां के जायरीन
Next articleभीषण आंधी पानी से 12 घंटे गुल रही बिजली 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?