अस्थायी पटाखा दुकानों को तीन दिन के लिए दिए जाएंगे लाइसेंस 

अस्थायी पटाखा दुकानों को तीन दिन के लिए दिए जाएंगे लाइसेंस 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             दीपावली में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अबकी बार तीन दिन के लिए अस्थायी पटाखा दुकानों को लाइसेंस दिए जाएंगे। शहर में सिटी मजिस्ट्रेट व तहसीलों में एसडीएम स्तर पर लाइसेंस जारी किया जाएगा।
नगरीय क्षेत्र में अभी तक 90 व्यापारियों ने अस्थायी पटाखे की दुकान के लिए आवेदन किया है। शहर में दो जगहों पर पटाखे की दुकान लगाई जाएंगी। एक राज कालेज के मैदान पर तो दूसरा टीडी कालेज के मैदान में। राज कालेज के मैदान में बीते साल 35 व टीडी कालेज के मैदान में 80 दुकानें लगाई गई थीं। शहर व ग्रामीणांचलों में यह दुकानें तीन दिन तक यानी 22 से 24 अक्तूबर तक को लगाई जाएंगी। इसमें खुले मैदान का ध्यान दिया जाता है, जिससे कोई अगलगी की घटना होने पर उस पर काबू पाया जा सके।
सिटी मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह ने बताया कि अस्थायी पटाखों की बिक्री को मिलने वाले लाइसेंस के लिए पिछले लाइसेंस की कॉपी, आधार कार्ड की कापी, आवेदन पत्र, 500 रुपये के ट्रेजरी चालान का शुल्क, अग्निशमन विभाग की एनओसी, पुलिस की आख्या कि कोई आपराधिक मामला तो नहीं दर्ज है। इसे मानक में रखा गया है। मानकों को पूरा करने वालों को अस्थायी पटाखे का लाइसेंस जारी किया जाएगा। अग्निशमन विभाग से देखा जा रहा है कि किनके पास आग से बचाव के लिए बालू की बाल्टी, पानी व एंस्टीग्यूसर की व्यवस्था है। मानकों को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।
Previous articleजौनपुर : केराकत नगर व्यापार मंडल की नयी कमेटी गठित
Next articleअंबेडकरनगर : अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोपी को सात साल की सजा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?