आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस की मौत, बाल-बाल बचे चरवाहे

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस की मौत, बाल-बाल बचे चरवाहे

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7 
               तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से गलगला शहीद जुनेदपुर गांव में छह माह की गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चरवाहों के बाल बाल बचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।बताया जा रहा है कि उक्त गांव के चरवाहे अपराह्न अपने पशुओं को लेकर चराने के लिए गांव के चलनिया तालाब की तरफ गए थे।
दोपहर से ही आसमान में काले बादल झुरमुट के रूप छाए हुए थे। लगभग साढ़े चार बजे के आसपास हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें गांव निवासी पशुपालक विजय बहादुर यादव की भैंस उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए चरवाहे पेड़ के छांव में चले गए थे जिससे वे उसकी चपेट में आने से बच गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
पशुपालक पशुधन की हानि से चिंतित नजर आया।इस बाबत उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव ने बताया कि हल्का लेखपाल को भेजकर मामले को दिखवाता हूं। खबर लिखे जाने तक पशुपालन विभाग के जिम्मेदार नहीं दिखाई पड़े।
Previous articleराज्यमंत्री ने किया चक शाहगयास संपर्क मार्ग का शिलान्यास
Next articleएक जुलाई से देश में होंगे 10 बड़े बदलाव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?