आग लगी से खेत में काट कर रखी फसल खाक

आग लगी से खेत में काट कर रखी फसल खाक

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के शाहापुर गांव स्थित खेत में काट कर रखी गेहूं की फसल जलकर राखा हो गई। ग्रामीणों तथा फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शाहापुर में गांव निवासी खुर्शीद की गेहूं की फसल काट कर किनारे रखी हुई थी।
सुबह अचानक बगल के सफेदा लगे खेत के घास में अचानक आग लगी। फिर आग खुर्शीद   की कटी फसल तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने फसल को हटाया लेकिन तब तक करीब दस हजार रुपए मूल्य से अधिक की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस भी पहुंची। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
Previous articleशक्ति वाटिका : आस्था एवं हरियाली का शुभारंभ, वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
Next articleघरों को चोरों ने बनाया निशाना, सात लाख के गहने किया पार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?