आगरा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत 

आगरा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत 

# आगरा में बीते चौबीस घंटे में यह दूसरी वीभत्स घटना 

आगरा/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
            आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेंधी गांव के समीप शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो युवक सरेंधी और एक युवक राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष जगनेर ईश्वर सिंह तोमर के मुताबिक सरेंधी गांव निवासी कमल सिंह (19) शनिवार की शाम गांव के विवेक (18) और भरतपुर निवासी भोलू (20) के साथ बाइक से सरेंधी चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी धौलपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गये। मृतक भोलू सरेंधी गांव के जाटव बस्ती निवासी सतीश के साले का लड़का था। वह शुक्रवार को ही सरेंधी गांव आया था। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगनेर ले गई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आवश्यक लिखा-पढ़ी के उपरांत तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक और चालक का पता लगाया जा रहा है।

# 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा

बता दें आगरा में 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। फतेहाबाद आगरा रोड पर ग्राम पलिया के नजदीक शुक्रवार की रात करीब पौने 11 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों मृतक फिरोजाबाद के रहने वाले थे।
Previous articleजौनपुर : डेंगू के मामले में जौनपुर पूर्वांचल में शीर्ष पर, मिले 390 संक्रमित 
Next articleलखनऊ : सीएमओ और सीएमएस से छिनेगा चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति का अधिकार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?