आगरा : शाहगंज में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट

आगरा : शाहगंज में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट

# फायरिंग से फैली दहशत, आठ आरोपी गिरफ्तार

आगरा।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
जनपद के शाहगंज क्षेत्र के सिब्द साहनी नगर में सोमवार रात को मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने पहुंचकर आठ लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया।

सिब्द साहनी नगर निवासी लाल सिंह रिक्शे पर घर का सामान लेकर आ रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के विक्रम से रास्ते से निकलने के दौरान विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आ गए और उनमें मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक युवक ने तमंचे से फायरिंग की। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गए लोगों में प्रदीप, रवि, अमन, अन्नू, सहदेव, अजय, उसका बेटा और सौरभ शामिल हैं। फायरिंग का आरोप गलत है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार सुबह कुछ लोग सीओ लोहामंडी के कार्यालय भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया।

Previous articleआजमगढ़ : स्टेयरिंग फेल होने से घर में घुसी बस, होते-होते बचा बड़ा हादसा
Next articleजौनपुर : धूमधाम से सम्पन्न हुई ऐतिहासिक साष्टांग दण्डवत यात्रा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?