आजमगढ़ : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल

आजमगढ़ : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                       अलग-अलग क्षेत्र में हुए तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
सिधारी थाना क्षेत्र इटौरा गांव निवासी 26 वर्षीय विजय यादव बृहस्पतिवार की रात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी अपने रिश्तेदार 22 वर्षीय सचिन के साथ बाइक से चक्रपानपुर मेला देखने जा रहा था। रात करीब दस बजे टीलूगंज में बाइक से टक्कर हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर विजय को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
इसी प्रकार अंबेडकर नगर के जैदपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम अपनी 22 वर्षीय पुत्री करिश्मा के साथ दवा लेने अहरौला आ रहे थे। असलाई रोड अहरौला के पास चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बृहस्पतिवार की शाम को अतरौलिया थाना क्षेत्र पंडोली गांव निवासी 21 वर्षीय अभिषेक बाइक से बूढ़नपुर गया था। घर जाते समय करीब दो बजे बूढ़नपुर सब्जी मंडी के पास बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Previous articleआजमगढ़ : दहेज हत्या के मामले सास-ससुर व पति गिरफ्तार
Next articleआजमगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक, दो असलहा बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?