आजमगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की गई जान, 13 लोग झुलसे
दीदारगंज।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक खेत में धान की रोपाई कर रहे 13 मजदूर झुलस गए। एक साथ दर्जन भर से अधिक लोगों के झुलस जाने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए पीएचसी मार्टीनगंज भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी झुलसे लोगों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकिया गारोपुर गांव निवासी कांता यादव (65) पुत्र स्व. रामदेव शनिवार को गांव के सिवान में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बजाए दुर्वासा धाम पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं क्षेत्र के बेला इमादपुर गांव में शनिवर की सुबह गिरी बिजली की चपेट में आकर धान की रोपाई कर रहे 13 मजदूर झुलस गए। एक साथ दर्जन भर से अधिक लोगों के झुलस जाने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए पीएचसी मार्टीनगंज भर्ती कराया गया।

















