आजमगढ़ : आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ : आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने के एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है।

रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती बीते 15 सितंबर को घर से बिना बताये कहीं चली गई थी। परिजन उसे ढूंढकर 16 सितंबर को घर लाये। उसी रात वह फिर से लापता हो गई। इस बाबत चौकीदार संजय कुमार की सूचना पर थाने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। चौथे फरार अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया।

मामले में चौकीदार की तहरीर पर विवेचना के दौरान सुरेंद्र, देवेंद्र व फूलबास का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं आगे की विवेचना में युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व सबूत मिटाने के मामले में मनोज यादव का भी नाम प्रकाश में आया। रविवार को पुलिस ने मनोज यादव को भी मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया और चालान कर दिया। एसओ कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मनोज यादव लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने का आरोपी है।
Previous articleआजमगढ़ : मंदिर से मुकुट समेत एक लाख का सामान चोरी
Next articleआजमगढ़ : ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लगे आपत्तिजनक नारे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?